सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर बडवानी मध्य प्रदेश शासन अंतर्गत मध्य प्रदेश स्पेशल एवं रेजिडेंशियल एकेडेमिक सोसायटी भोपाल के अधीन संचालित एक  विशिष्ट आवासीय विद्यालय है | यह विद्यालय अनुसूचित जन जाति की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए स्थापित किये गए थे | संस्था वर्ष 2013 में 35 बालिकाओं के साथ स्थापित हो कर वर्तमान में कक्षा 6 से 12 तक कुल 490 बालिकाओं के साथ संचालित हो रहा है | संस्था अंतर्गत बालिकाओं को निःशुल्क सर्वसुविधा युक्त आवास ,भोजन एवं आधुनिक शैक्षिक संसाधनों से युक्त शिक्षण की सुविधा दी जाती है | इसके साथ ही शासन द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति, गणवेश, पुस्तकें, प्रसाधन सामग्री हेतु राशि, स्टेशनरी हेतु राशि आदि सुविधाएँ भी दी जाती है | संस्था अंतर्गत 14 शिक्षक शिक्षिकाएं अह्यापन कार्य में संलग्न हैं | संस्था में दो कंप्यूटर लैब, दो स्मार्ट क्लास तथा भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञानं की प्रयोगशालाएं स्थापित हैं | संस्था में कक्षा 12 वी में जीव विज्ञानं, गणित तथा कला संकाय संक्चलित हैं | वर्तमान में संस्था प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पवार के मार्गदर्शन में संचालित होकर बालिकाओं के बहुमुखी विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है | इसी कड़ी में संस्था ने 3 बार कक्षा 10 वी बोर्ड का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त किया है |